गुजरात: गांधीनगर नगर निकाय चुनाव 11 अक्टूबर को
गुजरात: गांधीनगर नगर निकाय चुनाव 11 अक्टूबर को
अहमदाबाद, 16 सितंबर (भाषा) गुजरात राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को गांधीनगर नगर निगम और ओखा तथा थरा नगरपालिकाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
इन निकायों के लिए मतदान 11 अक्टूबर को होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना 13 अक्टूबर को की जाएगी।
चुनाव के लिए अधिसूचना 21 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 28 सितंबर को होगी। उम्मीदवार 29 सितंबर तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे।
आयोग ने बताया कि जरूरत पड़ने पर 12 अक्टूबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा।
चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
गांधीनगर में 11 वार्डों में नगर निगम की कुल 44 सीट हैं।
अक्टूबर 2021 में हुए पिछले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 44 में से 41 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस को दो और आम आदमी पार्टी (आप) को एक सीट पर जीत मिली थी।
आयोग ने बताया कि तीनों स्थानीय निकायों के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे।
भाषा जितेंद्र गोला
गोला

Facebook


