विदेश से संचालित किए जा रहे गैंगस्टर के गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार: पंजाब पुलिस
विदेश से संचालित किए जा रहे गैंगस्टर के गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार: पंजाब पुलिस
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (भाषा) विदेश से संचालित हो रहे गैंगस्टर के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने उनके कब्ज़े से दो विदेशी पिस्तौल और आठ कारतूस भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पटियाला के गांव उगाना निवासी अरमान सिंह; पटियाला के गांव नालास खुर्द निवासी चिराग; राजपुरा, पटियाला के गांव नालास कलां निवासी रविंदर सिंह उर्फ राहुल और पटियाला के गांव धामोली निवासी अक्षय उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से कार भी बरामद किया है।
भाषा शुभम रंजन
रंजन

Facebook


