Raipur Currency Tower News : सावधान! रायपुर के इस नामी कॉम्प्लेक्स में जा सकती है आपकी जान, महिला IAS अधिकारी के फंसने से मचा हड़कंप

Raipur के करेंसी टॉवर में लिफ्ट में फंसी महिला IAS अधिकारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉम्प्लेक्स में CCTV, इमरजेंसी कॉल और नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव सामने आया है।

Raipur Currency Tower News : सावधान! रायपुर के इस नामी कॉम्प्लेक्स में जा सकती है आपकी जान, महिला IAS अधिकारी के फंसने से मचा हड़कंप

Raipur Currency Tower News / Image Source : FILE


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: April 20, 2026 / 09:47 pm IST
Published Date: April 20, 2026 9:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • करेंसी टॉवर की लिफ्ट में फंसी महिला IAS अधिकारी
  • कॉम्प्लेक्स में CCTV और इमरजेंसी सिस्टम का अभाव
  • लिफ्ट के अंदर मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह गायब

रायपुर : Raipur Currency Tower News  राजधानी रायपुर के करेंसी टॉवर में लोगों की जान के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है। यहाँ के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में सुरक्षा और सुविधाओं के अभाव ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। हाल ही में जिम करने पहुँची एक महिला आईएएस (IAS) अधिकारी लिफ्ट में फंस गईं, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद से कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और ज्यादातर लोग अब लिफ्ट की जगह डर के कारण सीढ़ियों का उपयोग करने को मजबूर हैं।

IAS Officer Stuck in Lift Raipur कई कमियां हुई उजागर

करेंसी टॉवर की लिफ्ट और सुरक्षा प्रबंधन में कई बड़ी कमियां उजागर हुई हैं। पूरे कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में न तो सुरक्षा के लिए सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगे हैं और न ही आपात स्थिति में मदद के लिए कॉल करने की कोई सुविधा दी गई है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि लिफ्ट के अंदर जाते ही मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह गायब हो जाता है, जिससे कोई भी व्यक्ति बाहर संपर्क नहीं कर पाता। इसके अलावा, कॉम्प्लेक्स में तैनात सुरक्षाकर्मियों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने का कोई तरीका मालूम नहीं है और लिफ्ट के सुचारू संचालन के लिए किसी भी ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं की गई है।

हिलाओं के साथ छेड़छाड़ होनी की संभावना

इस बदइंतजामी ने यहाँ आने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। लिफ्ट के अंदर कैमरा न होने के कारण महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी वारदातों की आशंका प्रबल बनी हुई है। Currency Tower Security Issues एक जिम्मेदार महिला प्रशासनिक अधिकारी के लिफ्ट में फंसने के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि यहाँ बुनियादी सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। यदि लिफ्ट में कैमरा, नेटवर्क और कॉल की सुविधा तुरंत शुरू नहीं की गई, तो यहाँ किसी भी समय बड़ी अनहोनी हो सकती है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.