शह मात The Big Debate: किसके डैडी का करैरा, कौन देगा इसका जवाब? बेटे पर हुई कार्रवाई तो बिगड़े प्रीतम लोधी के बोल, क्या कानून से ऊपर है राजेनता?

MP Politics News: प्रीतम लोधी के इतना कुछ कहने के बाद भी बीजेपी कह रही है कि पार्टी किसी भी अवैध अनैतिक आपराधिक गतिविधि को पसंद करती है

शह मात The Big Debate: किसके डैडी का करैरा, कौन देगा इसका जवाब? बेटे पर हुई कार्रवाई तो बिगड़े प्रीतम लोधी के बोल, क्या कानून से ऊपर है राजेनता?

MP Politics News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 20, 2026 / 11:46 pm IST
Published Date: April 20, 2026 11:45 pm IST

MP Politics News: भोपाल: सड़क पर चलने वालों को अपनी अकड़ में रौंदने वाले इस नेता पुत्र का वीडियो आप कई बार देख चुके हैं, मगर आज इस पर ज्यादा बात नहीं। बल्कि इनके बदमिज़ाज MLA पिता प्रीतम लोधी की बात करेंगे। इनके उद्दंड बेटे दिनेश लोधी की जब करैरा SDOP आयुष जाखड़ ने गर्मी उतार दी, तो ये भड़क गए कह रहे हैं कि, डर रहे थे पुलिस वाले, मैंने ही बेटे के खिलाफ़ केस रजिस्टर करवाया। थाने भेजा, मगर SDOP औकात भूल रहे हैं। करैरा SDOP के डैडी का है क्या। इतना ही नहीं भाजपा संसदीय दल ख़ुद बन गए और एलान कर दिया कि मेरा बेटा करैरा आएगा भी यहाँ से चुनाव भी लड़ेगा। (MP Politics News) पुलिस को अपने रसूख की कुंडली बताने वाले इस MLA कि कुंडली हम आपको बताते हैं। हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण, दूसरे राज्यों के अपराधियों को शरण देने सहित 37 गंभीर अपराधों के आरोपी हैं ये नेता जी, जिला बदर भी हो चुके हैं। यानी कुंडली पूरी गुंडों वाली और धमका रहे हैं पुलिस को।

प्रीतम लोधी के इतना कुछ कहने के बाद भी बीजेपी कह रही है कि पार्टी किसी भी अवैध अनैतिक आपराधिक गतिविधि को पसंद करती है न ऐसे व्यक्ति का बचाव करती है। लेकिन कांग्रेस को जरूर बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया, तो कांग्रेस ने भी सवाल पूछ लिया। बीजेपी जो कहती थी ‘वी आर पार्टी विथ डिफरेंस’, क्या यही है डिफरेंस। (MP Politics News)  आपके विधायक पुलिस को धमकाएंगे और उनपर कोई एक्शन भी नहीं होगा।

सवाल ये है विधायक जी को इतनी गर्मी क्या सिर्फ लोधी वोट बैंक की है? इतने सारे अपराधों में नामज़द होने के बाद भी उनका कुछ नहीं बिगड़ता क्यूंकि छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करके सात महीने के अंदर BJP इन्हें ससम्मान वापस बुला लेती है?

ये जानते हैं कि भाजपा इनके सामने घुटनों के बल बैठी है। सवाल ये कि इतने अनुशासन वाली पार्टी में जहां चुनाव के टिकिट दिल्ली से दिए जाते हों, (MP Politics News)  वहां इन्होने बेटे के चुनाव लड़ने का ऐलान करके क्या पूरी BJP को चुनौती नहीं दी है? सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या सिर्फ वोट बैंक के लिए पार्टी इनके परिवार की गुंडागर्दी को बर्दाश्त करती रहेगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.