Guna Scooty Fire News: चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, महिला ने कूदकर बचाई अपनी जान, मौके पर मची अफरा-तफरी

Guna Scooty Fire News: गुना के नानाखेड़ी मंडी गेट पर चलती स्कूटी में अचानक आग भड़क उठी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Guna Scooty Fire News: चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, महिला ने कूदकर बचाई अपनी जान, मौके पर मची अफरा-तफरी

Guna Scooty Fire News/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Neeraj Yogi,
Modified Date: April 20, 2026 / 11:33 pm IST
Published Date: April 20, 2026 10:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गुना के नानाखेड़ी मंडी गेट पर चलती स्कूटी में अचानक आग भड़क उठी।
  • इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
  • देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।

Guna Scooty Fire News: गुना: मध्य प्रदेश के गुना शहर के नानाखेड़ी मंडी गेट पर सोमवार सुबह एक खतरनाक घटना सामने आई, जहां चलती स्कूटी में अचानक आग भड़क उठी। जानकारी के मुताबिक, भगत सिंह कॉलोनी निवासी दिलीप रघुवंशी की पत्नी करीब 11:45 बजे बाजार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान मंडी गेट के पास स्कूटी से अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। हालात बिगड़ते देख महिला ने तुरंत स्कूटी रोकी और फुर्ती दिखाते हुए नीचे उतर गईं, जिससे उनकी जान बच गई।

पूरी तरह जली स्कूटी

Guna Scooty Fire News:  कुछ ही क्षणों में स्कूटी पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। (Guna Scooty Fire News) आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि काबू पाना संभव नहीं हो सका। देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया गया।

इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन अचानक आग लगने की वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच आवश्यक है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.