Bilaspur Weather Update : टूट गए पिछले कई सालों के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ का यह जिला रहा सबसे गर्म, पारा पहुंचा 44 के करीब, जानें आपके शहर का क्या है हाल?

Bilaspur में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। पिछले 24 घंटों में तापमान 43.8°C दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया है।

Bilaspur Weather Update : टूट गए पिछले कई सालों के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ का यह जिला रहा सबसे गर्म, पारा पहुंचा 44 के करीब, जानें आपके शहर का क्या है हाल?

Bilaspur Weather Update / Image Source : FILE

Modified Date: April 20, 2026 / 09:29 pm IST
Published Date: April 20, 2026 9:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर में तापमान 43.8°C तक पहुंचा
  • राजनांदगांव और रायपुर में भी तेज गर्मी
  • दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

बिलासपुर : Bilaspur Weather Update छत्तीसगढ़ में नौतपा से पहले ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में गर्मी का प्रकोप अन्य ज़िलों के साथ अब न्यायधानी बिलासपुर में भी दिखने लगा है । पिछले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके साथ ही यह प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

Chhattisgarh Heat Wave राजनांदगांव और रायपुर में भी बढ़ी तपिश

गर्मी का असर केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं है। राजनांदगांव में भी पारा 43.5 डिग्री तक पहुँच गया है, वहीं राजधानी रायपुर में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लू के थपेड़ों और झुलसाती धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है।

आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है राहत की उम्मीद कम

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बिलासपुर में गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड्स को चुनौती दी है। Highest Temperature in Bilaspur आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं के चलते लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। डॉक्टरों ने इस भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को लू से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.