Donald Trump On US-Iran Tensions : ‘मुझे इज़राइल ने नहीं उकसाया’, ट्रम्प ने दुनिया को बताया ईरान से युद्ध का असली कारण, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Donald Trump ने ईरान को लेकर अपने सख्त रुख को दोहराते हुए कहा कि इज़राइल ने उन्हें युद्ध के लिए नहीं उकसाया। साथ ही उन्होंने ईरान में संभावित सत्ता परिवर्तन के संकेत भी दिए।

Donald Trump On US-Iran Tensions : ‘मुझे इज़राइल ने नहीं उकसाया’, ट्रम्प ने दुनिया को बताया ईरान से युद्ध का असली कारण, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Donald Trump On US-Iran Tensions / Image Source : FILE

Modified Date: April 20, 2026 / 10:39 pm IST
Published Date: April 20, 2026 10:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रम्प ने इज़राइल के उकसावे वाले दावों को खारिज किया
  • ईरान के परमाणु हथियारों के खिलाफ दोहराया रुख
  • मीडिया पर ‘फेक न्यूज़’ फैलाने का आरोप

नई दिल्ली : Donald Trump On US-Iran Tensions अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर ईरान के प्रति अपने सख्त रुख को स्पष्ट किया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन तमाम दावों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि उन्हें इज़राइल ने ईरान के साथ युद्ध के लिए उकसाया है। ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि इज़राइल ने उन्हें इस संघर्ष में शामिल होने के लिए राजी नहीं किया, बल्कि 7 अक्टूबर के परिणामों और उनकी इस आजीवन राय ने कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए, उन्हें इस दिशा में कदम उठाने पर मजबूर किया है।

MIDDLE EASY TENSION मीडिया पर फेक न्यूज़ बताने का दवा

राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने पोस्ट में मीडिया और हालिया चुनावी सर्वेक्षणों पर भी तीखा हमला बोला। ( Donald Trump News  )उन्होंने मीडिया को फेक न्यूज़ बताते हुए कहा कि जो कुछ भी दिखाया जा रहा है उसमें 90% झूठ और मनगढ़ंत कहानियाँ हैं। उन्होंने कहा कि वे इन पंडितों और पोल को पूरी तरह से अविश्वास के साथ देखते हैं, क्योंकि ये पोल वैसे ही फिक्स होते हैं जैसे 2020 का राष्ट्रपति चुनाव फिक्स था।

सत्ता परिवर्तन के तरफ इशारा

ट्रम्प ने वेनेजुएला के परिणामों का उदाहरण देते हुए संकेत दिया कि ईरान में भी स्थितियाँ तेजी से बदल रही हैं और वहां होने वाले बदलावों के नतीजे बेहद अद्भुत होंगे। ( Trump Truth Social Statement )रिपोर्ट के अंत में ट्रम्प ने ईरान में सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा करते हुए एक नए भविष्य की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि ईरान के नए नेता समझदार हैं, तो वहां का भविष्य बहुत ही शानदार और समृद्ध हो सकता है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.