गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या, आरोपियों ने पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम

Gangster Kuldeep Jaghina : राजस्थान के भरतपुर में आज कुछ बदमाशों ने गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी।

गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या, आरोपियों ने पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम

Trains canceled for 4 days

Modified Date: July 12, 2023 / 02:39 pm IST
Published Date: July 12, 2023 2:39 pm IST

जयपुर : Gangster Kuldeep Jaghina : राजस्थान के भरतपुर में आज कुछ बदमाशों ने गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी। जिला पुलिस उसे पेशी पर अदालत लेकर जा रही थी, इसी दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में गैंगस्टर कुलदीप की मौके पर मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंकी और फिर गोली मारकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें : सीमा हैदर को वापस भेजो नहीं तो हिंदुओं पर होगा अत्याचार, पाकिस्तानी डकैत रानो शार ने भारत को दी धमकी 

बदमाशों ने की 8-10 राउंड फायरिंग

Gangster Kuldeep Jaghina :  जानकारी के मुताबिक जयपुर पुलिस की एक टीम गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीना को बस से भरतपुर ले जा रही थी। गैंगस्टर को सरकारी बस से पेशी के लिए भरतपुर ले जाया जा रहा था। तभी अचानक भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने जघीना पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करीब 8-10 राउंड फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से जघीना की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की टीम ने गैंगस्टर जघीना के शव को अस्पताल पहुंचाया। उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर वारदात की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल रवाना किया गया था। आपको बताते चलें कि बीजेपी नेता कृपाल सिंह जगीना हत्याकांड में गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीना को गिरफ्तार किया गया था।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.