गुवाहाटी उच्च अदालत ने जुबीन मौत मामले के आरोपी श्यामकानु की जमानत याचिका पर सुनवाई की

Ads

गुवाहाटी उच्च अदालत ने जुबीन मौत मामले के आरोपी श्यामकानु की जमानत याचिका पर सुनवाई की

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 12:46 AM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 12:46 AM IST

गुवाहाटी, 15 मई (भाषा) गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को गायक बड़ी संख्या में जुबीन गर्ग की मौत के मामले के मुख्य आरोपी श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर सुनवाई की।

न्यायमूर्ति मिताली ठाकुरिया की अदालत ने मामले की सुनवाई की और अगली सुनवाई की तारीख 22 मई तय की।

सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) जियाउल कमर ने कहा, “ आज सुनवाई के दौरान महंत के वकील वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि नये दस्तावेज जमा करने होंगे और वे एक हलफनामा दाखिल करना चाहते हैं। न्यायालय ने उन्हें 18 मई को नये दस्तावेज और अतिरिक्त हलफनामा देने को कहा है।”

न्यायाधीश ने यह भी कहा कि जमानत याचिका पर कोई भी आदेश पारित करने से पहले उन्हें मामले के रिकॉर्ड की जांच करने के लिए समय चाहिए होगा।

उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता देवजीत सैकिया अदालत में पेश हुए।

कमर ने कहा, “सैकिया ने कहा कि बचाव पक्ष के वकील द्वारा कागजात दाखिल करने के बाद, वह उनकी समीक्षा करेंगे और यदि आवश्यक हुआ तो आपत्ति दर्ज कराएंगे और इसके लिए समय भी मांग सकते हैं।”

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत