DA Hike News | Photo Credit: AI
भुवनेश्वर: DA Hike News ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि इस संशोधन के साथ, मंहगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।
DA Hike 2026 बयान में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी एक जनवरी, 2026 से से लागू होगी और इसका भुगतान मई के वेतन के साथ किया जाएगा। बयान में आगे कहा गया है कि इसके साथ ही, पेंशनधारकों के लिए अस्थायी बढ़ोतरी को भी दो प्रतिशत बढ़ाया गया है और यह मई की पेंशन में दिखाई देगा।
ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनधारकों के लिए मंहगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाया। इस घोषणा से राज्य सरकार के लगभग 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।