Bihar IAS Transfer | Photo Credit: IBC24
पटना: Bihar IAS Transfer बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां एक साथ कई आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 15 IAS अधिकारी शामिल है। यह तबादला मुख्य रूप से सचिव स्तर के अधिकारियों का किया गया है, जिससे राज्य के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की कोशिश की गई है।
Bihar IAS Transfer इस आदेश के तहत 1995 बैच से लेकर 2021 बैच तक के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी किया गया है।
#बिहार #पटना: राज्य में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है।
▶️सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
▶️के. सेंथिल कुमार को श्रम संसाधन और प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर मुख्य… pic.twitter.com/8FjNL8kavW— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) May 15, 2026