Bus Fare Hike : यात्रियों को तगड़ा झटका! साधारण से लेकर AC और सुपर डीलक्स बसों का किराया अचानक बढ़ा, देखें अब प्रति किमी कितना लगेगा पैसा

Ads

ओडिशा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बस यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। परिवहन विभाग ने साधारण, एक्सप्रेस, डीलक्स, एसी डीलक्स और सुपर डीलक्स बसों के किराए में प्रति किलोमीटर बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आदेश जारी होते ही तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं।

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 09:37 AM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 09:40 AM IST

Bus Fare Hike / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल महंगा होने के बाद ओडिशा में बस किराए बढ़ाए गए।
  • साधारण से लेकर सुपर डीलक्स बसों तक सभी श्रेणियों की नई दरें लागू।
  • टाउन बसों को छोड़कर सभी स्टेज कैरिज बसों पर बढ़ा हुआ किराया लागू होगा।

भुवनेश्वर :Bus Fare Hike  ईधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ने जा रहा है। पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने की वजह से ओडिशा परिवहन विभाग ने साधारण से लेकर सुपर डीलक्स बसों के किराए में प्रति किलोमीटर बढ़ोतरी कर दी है। आदेश जारी होते ही यह नई दरें तुरंत लागू हो गई हैं।

Odisha Bus Fare Revisionजाने अब कितना होगा किराया ?

संशोधित दरों के अनुसार, साधारण यात्री बसों का किराया 88 पैसे से बढ़ाकर 90 पैसे प्रति किलोमीटर और एक्सप्रेस बसों का किराया 92 पैसे से बढ़ाकर 94 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इसी तरह, डीलक्स बसों का किराया 1.27 रुपये से बढ़ाकर 1.31 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है। एसी डीलक्स बसों का किराया अब 1.55 रुपये की जगह 1.59 रुपये प्रति किलोमीटर होगा, जबकि सुपर डीलक्स बसों के किराए में छह पैसे की बढ़ोतरी के साथ नई दर 2.47 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई है।

टाउन बसों को छोड़कर सब जगह लागू होगा नया किराया

अधिसूचना में यह पूरी तरह स्पष्ट किया गया है कि यह बढ़ा हुआ किराया ओडिशा में शहर के भीतर चलने वाली टाउन बसों को छोड़कर अन्य सभी स्टेज कैरिज बसों पर पूरी तरह लागू होगा। ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर के उछाल के बाद सरकार के इस फैसले से लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों का बजट प्रभावित होना तय है, क्योंकि नए आदेश के जारी होते ही ये संशोधित दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

इन्हें भी पढ़ें :

 

ओडिशा में बस किराया कितने से बढ़ा है?

बसों की विभिन्न श्रेणियों में 2 से 6 पैसे प्रति किलोमीटर तक किराया बढ़ाया गया है।

. कौन-कौन सी बसों पर नई दरें लागू होंगी?

साधारण, एक्सप्रेस, डीलक्स, एसी डीलक्स और सुपर डीलक्स बसों पर नई दरें लागू होंगी।

क्या टाउन बसों पर भी यह बढ़ोतरी लागू होगी?

नहीं, शहर के भीतर चलने वाली टाउन बसों को इस बढ़ोतरी से बाहर रखा गया है।