भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने किया भाजपा प्रवेश, कहा-प्रधानमंत्री से हूं प्रभावित

भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने किया भाजपा प्रवेश, कहा-प्रधानमंत्री से हूं प्रभावित

भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने किया भाजपा प्रवेश, कहा-प्रधानमंत्री से हूं प्रभावित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: March 22, 2019 6:51 am IST

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। शुक्रवार को वे अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की है। हाल ही में उनके बीजेपी ज्वाइन करने की खबर सामने आई थी।

खबर आने के कुछ दिन बाद उन्होंने पार्टी की सदस्यता ले ली है। दिल्ली से इनकी लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें चल रही थी। अब देखना लाजमी होगा पार्टी इन्हें कहां से टिकट देती है।

बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडर पर ट्वीट कर ये जानकारी दी है। बीजेपी की ओर से बयान आया है, जिसमें कहा गया है कि पार्टी गौतम की प्रतिभा का इस्तेमाल करेगी। वहीं गौतम गंभीर ने कहा है कि वो प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन किया है। 


लेखक के बारे में