‘मोदी की गारंटी’ पर गहलोत का सवाल, वादे पूरे न करने का आरोप

'मोदी की गारंटी’ पर गहलोत का सवाल, वादे पूरे न करने का आरोप

‘मोदी की गारंटी’ पर गहलोत का सवाल, वादे पूरे न करने का आरोप
Modified Date: April 11, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: April 11, 2026 9:30 pm IST

जयपुर, 11 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को भाजपा के “मोदी की गारंटी” के दावे पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान किए गए वादे राज्य में पूरे नहीं किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट श्रृंखला “इंतजारशास्त्र” की अंतिम कड़ी में गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं को बंद न करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उन्हें प्रभावी रूप से लागू नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मौजूदा सरकार या तो नजरअंदाज कर रही है या उन्हें कमजोर किया जा रहा है।

गहलोत ने इसे “राजनीतिक प्रतिशोध” करार देते हुए कहा कि इससे राज्य में विकास और जनकल्याण प्रभावित हो रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावी वादों और जमीनी हकीकत के बीच बढ़ती खाई को जनता महसूस कर रही है और अब “मोदी की गारंटी” पर सवाल उठने लगे हैं।

उन्होंने दावा किया कि ऐसी नीतियां जनता को स्वीकार्य नहीं होंगी और मतदाता समय आने पर इसका जवाब देंगे।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत


लेखक के बारे में