ओवैसी के निशाने पर गुलाम नबी आजाद, बोले- आप में आत्मसम्मान है तो तत्काल कांग्रेस छोड़ दें

Ads

ओवैसी के निशाने पर गुलाम नबी आजाद, बोले- आप में आत्मसम्मान है तो तत्काल कांग्रेस छोड़ दें

  •  
  • Publish Date - August 30, 2020 / 07:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

नईदिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एआईएमआईएम की ऑनलाइन रैली को संबोधित करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को कांग्रेस छोड़ने के लिए कहा है। ओवैसी ने आजाद के लिए कहा कि यदि आपमें आत्मसम्मान है तो आप तत्काल पार्टी छोड़ दें।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम का प्रसारण

उन्होंने कहा कि आजाद ने एआईएमआईएम को भारतीय जनता पार्टी की बी टीम कहा था, आज उनकी पार्टी के लोग खुद उन्हें ही भाजपा की कठपुतली कह रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के दौरान कांग्रेस की एक वरिष्ठ महिला नेता ने आजाद से पूछा कि जब जम्मू कश्मीर के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को मोदी सरकार ने नजरबंद कर दिया था, आपको क्यों नहीं टच किया गया? कथित रूप से कहा गया कि यह कांग्रेस पार्टी है, जिसने आजाद को बड़ा नेता बनाया।

ये भी पढ़ें: बिना जांच कराए ही दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, भाजपा नेता…

गौरतलब है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में ऊपर से नीचे तक आमूलचूल परिवर्तन की मांग की थी। नेताओं की मांग थी कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की बहाली के लिए संगठन चुनाव कराए जाएं। इस पत्र पर कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भी हस्ताक्षर किए थे। गुलाम नबी आजाद ने भी पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

ये भी पढ़ें: ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला में न्यूड वीडियो शूट कर रही थी विदेशी महिला,…