परिजनों से झगड़ा करके रेलवे स्टेशन पहुंची युवती, हुई गैंगरेप का शिकार

परिजनों से झगड़ा करके रेलवे स्टेशन पहुंची युवती, हुई गैंगरेप का शिकार

परिजनों से झगड़ा करके रेलवे स्टेशन पहुंची युवती, हुई गैंगरेप का शिकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: December 13, 2020 8:14 am IST

दिल्ली। शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठी एक युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को दो दिन पहले देर रात तीन युवकों ने उस वक्त अंजाम दिया, जब पीड़िता अपने परिवार के लोगों से झगड़ा कर गुस्से में स्टेशन पर आकर बैठ गई थी। आरोपी युवकों ने युवती के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की और उसे अगवा कर झाडिय़ों में ले जाकर गैंगरेप कर डाला।

ये भी पढ़ें:जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक तरफ का यातायात खोला गया

घटना के बाद बदहवास पीड़िता अपने घर पहुंची और उसने अगले दिन सराय रोहिल्ला रेलवे थाना जाकर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। 25 वर्षीय पीड़िता अपने परिजनों के साथ शकूरबस्ती इलाके में रहती है। उसका 10 दिसंबर की रात अपने परिवार वालों ने किसी बात पर झगड़ा हो गया। नाराज होकर वह शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर आकर प्लेटफार्म पर अकेली बैठी थी।

ये भी पढ़ें: बीटीसी चुनाव परिणाम: बीपीएफ ने 17, यूपीपीएल ने 12 और भाजपा ने नौ सी…

रात करीब 12 बजे तीन युवक प्लेटफार्म पर आए और युवती को अकेले देख उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने युवती के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दे गैंगरेप की वारदात की अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हुए तो पीडि़ता अपने घर पहुंची और अगले दिन परिजनों से आपबीती बताई। फिर मामला पुलिस तक पहुंचा और पीडि़ता का मेडिकल करा इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में घने कोहरे से कम हुई दृश्यता: आईएमडी


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com