Girlfriend ने आखिरकार कर डाली अपने मन की, घर में भाईयों ने भी दिया साथ, युवक की हो गई मौत

Girlfriend beat up boyfriend : युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई

Girlfriend ने आखिरकार कर डाली अपने मन की, घर में भाईयों ने भी दिया साथ, युवक की हो गई मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: May 25, 2022 7:52 am IST

नोएडा (उप्र)।  Girlfriend beat up boyfriend  :  गौतमबुद्ध नगर जिने के दादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती द्वारा अपने प्रेमी को कथित तौर पर फोन कर घर बुलाने और भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ मार-पीट करने व जबरन सल्फास की गोलियां खिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

यह भी पढ़ें:  Prashanth Neel Next Project : सालार के सेट से लीक हुई बाहुबली प्रभास की फोटो, इंटरनेट पर मची सनसनी..

उन्होंने बताया कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Girlfriend beat up boyfriend :  अपर पुलिस उपायुक्त (तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि जानकारी के मुताबिक दादरी क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी गौरव का चींती गांव की रहने वाली रिंकी नामक युवती से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था।

यह भी पढ़ें: जातियों के भरोसे मिशन-2023! विधानसभा चुनाव से पहले सभी जातियों को साधने में जुटी कांग्रेस, रिपोर्ट के आधार पर बनेगी रणनिति

उन्होंने बताया कि युवती ने कथित तौर पर फोन करके गौरव को चींती गांव के पास बुलाया। इसके बाद दोनों का झगड़ा हुआ और युवती ने अपने भाई कुणाल, साहिल आदि को मौके पर बुला लिया।

पांडे ने बताया कि युवती के भाइयों ने गौरव की पहले तो कथित तौर पर पिटाई की और उसके बाद जबरन सल्फास की गोलियां खिला दी। उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में गौरव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: हिमालयन ट्रैकिंग से लौटे NH Goel World School के छात्र, रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

 Girlfriend beat up boyfriend  :  उन्होंने बताया घटना के बाद से आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गौरव ने मौत से पहले दिए बयान में रिंकी और उसके भाइयों द्वारा की गई कथित पिटाई और अन्य घटनाक्रम की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: डेयरी किसानों को बड़ा तोहफा, दूध खरीद के दाम में 55 रुपये की बढ़ोतरी, इस राज्य की सरकार ने किया ऐलान


लेखक के बारे में