स्वामी नित्यानंद आश्रम से गायब हुई लड़कियों ने किया पुलिस को फोन, भारत वापसी के लिए रखी ये शर्त

स्वामी नित्यानंद आश्रम से गायब हुई लड़कियों ने किया पुलिस को फोन, भारत वापसी के लिए रखी ये शर्त

स्वामी नित्यानंद आश्रम से गायब हुई लड़कियों ने किया पुलिस को फोन, भारत वापसी के लिए रखी ये शर्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: December 3, 2019 7:47 am IST

अहमदाबाद। गुजरात के स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद के योगिनी सर्वजनपीठम आश्रम, हीरापुर से दो बहनें गायब हो गई थीं। पुलिस इस मामले में लगभग 15 दिन से जांच कर रही है। गायब हुई दो बहनों में से बड़ी बहन ने पहली बार फोन पर पुलिस से बात की है। उसने पुलिस से कहा कि वह और उसकी बहन त्रिनदाद से भारत तभी आएंगी, जब गिरफ्तार की गई दोनों योगिनियों को छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें —डॉ प्रियंका रेड्डी मर्डर केस के 4 आरोपियों में से 1 की है ये गुजारिश..

पुलिस के मुताबिक गायब हुई बहनों में से बड़ी वाली ने पुलिस से फोन पर बात की है। अधिकारी ने कहा, ‘हमने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए संदेश भेजा और हमसे बात करने को कहा। उसने हमें साउथ कोरिया के प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल करके इंटरनेट से फोन किया। उसने बताया कि उसकी उम्र 20 साल है और उसकी बहन भी बालिग है।’

यह भी पढ़ें —उपभोक्ता फोरम ने रेलवे स्टेशन पर लगाया जुर्माना, रिजर्वेशन के बावजूद यात्रियों को करना पड़ा था जनरल बोगी में सफर

अधिकारी के मुताबिक, लड़कियों ने कहा है कि ना तो वे भारत आना चाहती हैं और ना ही अपने पिता से मिलना चाहती हैं। लड़कियों को डर है कि उनके पिता उनका अपहरण करके उनकी हत्या कर देंगे। अधिकारी ने लड़कियों को भारत आने पर और गुजरात हाई कोर्ट में पेश होने पर सुरक्षा देने का वादा किया है।

यह भी पढ़ें — डॉ प्रियंका रेड्डी मर्डर केस के 4 आरोपियों में से 1 की है ये गुजारिश..

वहीं लड़कियों के पिता ने गुजरात हाई कोर्ट में बेटियों को पेश करने के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की हुई है। पुलिस ने लड़कियों से कहा है कि जब तक कि वे राज्य या देश छोड़कर कहीं और नहीं जाती हैं, उन्हें सुरक्षा दी जाएगी। गौरतलब है कि ये दोनों लड़कियां तमिलनाडु की रहने वाली हैं और इन दोनों के गायब होने पर इनके पिता ने याचिका दायर की थी।

यह भी पढ़ें — Watch Video: मान्यता के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का नया कारनामा, किराए पर लाकर भर्ती किए मरीज

पुलिस का कहना है कि लड़कियों ने जो शर्त रखी है, वह कभी पूरी नहीं की जा सकती है। लड़कियों की मांग है कि दो योगिनियों- हरिणी चेलाप्पन उर्फ मां नित्या प्राणप्रिया नंदा (30) और रिद्धी रविकिरण उर्फ मां नित्या प्रियातत्व नंदा (24) को छोड़ दिया जाए। लड़कियों का यह भी कहना है कि उन्हें योगिनियों ने आश्रम में बंधक नहीं बनाया था। लड़कियों ने कहा है कि वे त्रिनिदाद में हैं।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/6eGKyDiMkP8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com