डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दी बधाई

डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दी बधाई

डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दी बधाई
Modified Date: September 20, 2026 / 12:38 pm IST
Published Date: September 20, 2026 12:38 pm IST

पणजी, 20 सितंबर (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में जीत दर्ज करने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उम्मीदवारों को शनिवार को बधाई दी और कहा कि यह विश्वविद्यालय में छात्र प्रतिनिधित्व का एक और अध्याय है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध एबीवीपी ने डूसू चुनाव में चार प्रमुख पदों में से तीन पर जीत दर्ज की। उसने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद जीते, जबकि कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) चारों पदों में से कोई भी हासिल नहीं कर सकी।

सावंत ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘युवाओं ने अपनी बात कह दी है’’ और एबीवीपी के विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ये नतीजे दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र प्रतिनिधित्व के एक और अध्याय को दर्शाते हैं। छात्र नेतृत्व की व्यापक चर्चा में राष्ट्र एकता और छात्र एकता लगातार महत्वपूर्ण विषय बने हुए हैं।’’

एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष, रिया छाबड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव के पद के लिए निर्वाचित हुए।

वहीं एनएसयूआई से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

भाजपा ने शनिवार को डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया और इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा उनकी ‘‘झूठ की राजनीति’’ की अस्वीकृति करार दिया।

भाषा

राखी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में