कुशवती जिले में मृत बाघ मिलने के बाद गोवा सरकार ने जांच के आदेश दिए

Ads

कुशवती जिले में मृत बाघ मिलने के बाद गोवा सरकार ने जांच के आदेश दिए

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 08:32 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 08:32 PM IST

पणजी, पांच मई (भाषा) गोवा के कुशवती जिले में एक मृत बाघ मिला, जिसके नाखून और दांत गायब हैं और इस सिलसिले में जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वन मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि उन्होंने प्रधान मुख्य वन संरक्षक को विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है।

मंत्री ने बताया कि शनिवार को साकोर्डेम गांव में मृत बाघ मिला था। वन विभाग ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि मृत बाघ गोवा-कर्नाटक सीमा पर मोलेम स्थित भगवान महावीर अभयारण्य से कुछ दूरी पर मिला था, जिसका दांत और नाखून गायब था।

भाषा

राखी माधव

माधव