गोवा सरकार ने कोविड-19 के कारण अनाथ हुए छात्रों का आंकड़ा मांगा

गोवा सरकार ने कोविड-19 के कारण अनाथ हुए छात्रों का आंकड़ा मांगा

गोवा सरकार ने कोविड-19 के कारण अनाथ हुए छात्रों का आंकड़ा मांगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: June 5, 2021 9:17 am IST

पणजी, पांच जून (भाषा) गोवा में शिक्षा विभाग ने शनिवार को राज्य में संबद्ध अकादमिक संस्थानों से उन छात्रों का ब्योरा मांगा है जो कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता में से एक को अथवा दोनों को खो चुके हैं।

शिक्षा निदेशक डी आर भगत ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया और संस्थानों को ऐसे छात्रों का आंकड़ा संकलित करने तथा सोमवार तक इसे विभाग में जमा कराने को कहा है।

परिपत्र के अनुसार, ‘‘हाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते कई बच्चे अनाथ हो गये हैं। महामारी के कारण कई बच्चे अनाथ हो गए हैं या अपने माता-पिता में से किसी एक को खो चुके हैं।”

परिपत्र में कहा गया है, ‘‘सेवा प्रदाताओं के लिए संस्थान में बच्चों को मनोवैज्ञानिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जरूरतों के साथ मदद पहुंचाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नयी दिल्ली में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने विभाग को ‘बाल स्वराज पोर्टल’ पर यह सूचना अपलोड करने को कहा है।’’

गोवा में शुक्रवार शाम तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,58,423 मामले आये थे जबकि राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 2,727 है।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में