हैदराबाद: एयरलाइन के चालक दल की सदस्य से ‘दुष्कर्म’ के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार
हैदराबाद: एयरलाइन के चालक दल की सदस्य से ‘दुष्कर्म’ के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार
हैदराबाद, 22 जुलाई (भाषा) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एयरलाइन के चालक दल की एक सदस्य के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में 23-वर्षीय एक कैब चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 जुलाई को उस वक्त हुई, जब महिला ने हवाई अड्डे जाने के लिए कैब बुक की और उसमें सवार हुई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रास्ते में कैब चालक ने वाहन को हवाई अड्डे के बजाय एक सुनसान स्थान की ओर मोड़ दिया और कथित तौर पर वाहन के अंदर महिला का यौन उत्पीड़न किया।
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आरजीआईए) पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।
बाद में आरोपी चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश

Facebook


