गोवा में लाभार्थियों को हर साल मुफ्त मिलेंगे तीन एलपीजी सिलेंडर, बैंक खातों में आएंगे 3,000 रुपये

गोवा में लाभार्थियों को हर साल मुफ्त मिलेंगे तीन एलपीजी सिलेंडर, बैंक खातों में आएंगे 3,000 रुपये

गोवा में लाभार्थियों को हर साल मुफ्त मिलेंगे तीन एलपीजी सिलेंडर, बैंक खातों में आएंगे 3,000 रुपये
Modified Date: September 3, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: September 3, 2026 4:42 pm IST

पणजी, तीन सितंबर (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार गोवा के लाभार्थियों को हर साल तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराएगी। इसके लिए नौ सितंबर से हर साल 3,000 रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन फॉर्म पांच सितंबर से पंचायतों और विधायकों के कार्यालयों में उपलब्ध कराए जाएंगे।

पणजी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए उनके वादे का हिस्सा है। उस समय उन्होंने लोगों को हर साल तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।

सावंत ने कहा, ‘‘नौ सितंबर से लाभार्थियों के बैंक खातों में हर साल 3,000 रुपये जमा होने शुरू हो जाएंगे। इस वित्तीय सहायता से पात्र लाभार्थी योजना के तहत तीन एलपीजी सिलेंडर खरीदने का खर्च वहन कर सकेंगे।”

उन्होंने बताया कि गोवा निवासी जो व्यक्ति आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज जमा करेगा, उसे अपने बैंक खाते में यह राशि मिलनी शुरू हो जाएगी।

सावंत ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को बैंक पासबुक, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र की प्रतियां जमा करनी होंगी।

भाषा गोला पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में