गोवा को 18 से 44 साल के आयु वर्ग के लोगों के लिये कोरोना टीके की 32 हजार खुराक मिलीं

गोवा को 18 से 44 साल के आयु वर्ग के लोगों के लिये कोरोना टीके की 32 हजार खुराक मिलीं

गोवा को 18 से 44 साल के आयु वर्ग के लोगों के लिये कोरोना टीके की 32 हजार खुराक मिलीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: May 13, 2021 10:13 am IST

पणजी, 13 मई (भाषा) गोवा सरकार जल्दी ही 18 से 44 साल के आयु वर्ग के लोगों के लिये टीकाकरण अभियान शुरू करेगी क्योंकि टीकों की पहली खेप बृहस्पतिवार को पहुंची । स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पीटीआई भाषा से बातचीत में स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ जोस डी’सा ने बताया कि 32 हजार खुराक की पहली खेप बृहस्पतिवार को दिन में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से यहां आयी है।

उन्होंने कहा कि सरकार अब इस पर काम करेगी कि सरकारी केंद्रों पर कैसे टीकाकरण की शुरूआत की जाये ।

डी’सा ने स्पष्ट किया कि संबंधित पोर्टल से आनलाइन बुकिंग के बाद ही टीका लगाया जायेगा ।

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में