बेरोजगारी चरम पर होने के कारण गोवा के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है : केजरीवाल

Ads

बेरोजगारी चरम पर होने के कारण गोवा के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है : केजरीवाल

  •  
  • Publish Date - September 20, 2021 / 11:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि गोवा में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है और वह स्थानीय लोगों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने यह भी दावा किया कि सरकारी नौकरियां केवल पैसे वालों को और सम्पर्कों के आधार पर ही मिलती है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ बेरोजगारी चरम पर होने के कारण गोवा के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। सरकारी नौकरी सिर्फ पैसे वालों को और सम्पर्कों के आधार मिलती है। गोवा के लोगों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए गोवा आ रहा हूं।’’

इस महीने की शुरुआत में, आप ने गोवा में बेरोजगारी की समस्या के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था और लोगों से उन पार्टियों को वोट नहीं देने को कहा था, जो उन्हें नौकरी देने में विफल रही हैं।

गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आप अपने उम्मीदवार उतारेगी।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद