Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, चांदी में भी आई तेजी, खरीदारी से पहले देखें आज के लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, चांदी में भी आई तेजी, खरीदारी से पहले देखें आज के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: / Image Credit: IBC24 File
- सोने चांदी के दाम फिर बढ़े ।
- सोना 450 रुपए महंगा हुआ तो चांदी 1,000 रुपए।
- सोना 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ।
नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today: स्टॉकिस्ट की सतत लिवाली के कारण गुरूवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 450 रुपये बढ़कर 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 99,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये बढ़कर 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी गुरूवार को 1,000 रुपये बढ़कर 1,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले सत्र में चांदी 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स के 3.5 साल के नए निचले स्तर पर आने तथा अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल के दो महीने के निचले स्तर पर आने के बाद सोने और चांदी में तेजी जारी रही।’’
कलंत्री ने कहा, ‘‘इसके अलावा, नौ जुलाई को अमेरिकी व्यापार शुल्क की समयसीमा के बारे में चिंताओं ने भी इसे और सहारा दिया। अगर समय रहते व्यापार समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया जाता है, तो उच्च शुल्क वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता को बढ़ावा दे सकते हैं, जो सर्राफा कीमतों के लिए मददगार होगा।’’वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 8.21 डॉलर या 0.24 प्रतिशत घटकर 3,348.89 डॉलर प्रति औंस रह गया।
Gold-Silver Price Today: एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘निवेशकों को आज दिन में जारी होने वाले महत्वपूर्ण अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार रहेगा, जिसमें गैर-कृषि पेरोल (एनएफपी) और बेरोजगारी के आंकड़े शामिल हैं, जो भविष्य में फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को लेकर रुख और सर्राफा कीमतों को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं।’’
लेखक के बारे में
Web Title: Gold prices rise by Rs 450, silver also rises by Rs 1,000

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmदिव्यांगजनों को अब तीन या पांच साल के लिए मिलेगा शुल्क-मुक्त फास्टैग
01 Oct 2026 | 7:34 pmसोना 500 रुपये चढ़ा, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट
01 Oct 2026 | 7:31 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pmयूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
01 Oct 2026 | 7:22 pmदूरसंचार कंपनियां अपनी वेबसाइट, ऐप पर अनिवार्य रिचार्ज प्लान प्रमुखता से प्रदर्शित करें: ट्राई
01 Oct 2026 | 7:19 pmइंदौर में सोने, चांदी के भाव में कमी
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm