BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा

पंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा

पंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 7:26 pmModified: 01 Oct 2026 | 7:26 pm

श्रीनगर, एक अक्टूबर (भाषा) कप्तान ऋषभ पंत ने जल्दबाजी का खामियाजा भुगता जबकि अच्छी लय में दिख रहे सरफराज खान ने ढीला शॉट खेला जिससे बृहस्पतिवार को ईरानी कप के पहले दिन शेष भारत को जम्मू-कश्मीर ने जुझारू आक्रमण की बदौलत 237 रन पर समेट दिया।

जम्मू-कश्मीर अपने प्रमुख गेंदबाज औकीब नबी के बिना उतरी थी। उसके लिए मध्यम गति के गेंदबाज उमर नजीर मीर (65 रन देकर दो विकेट), सुनील कुमार (36 रन देकर तीन विकेट) और लोन नासिर (59 रन देकर तीन विकेट) ने विकेट झटके जबकि स्पिनर आबिद मुश्ताक और साहिल लोटरा को एक-एक विकेट मिला।

दिन का खेल खत्म होने तक वापसी कर रहे आकाश दीप ने तेज बाउंसर से रात्रि प्रहरी नजीर (04) को आउट किया। इससे जम्मू-कश्मीर 21 रन पर दो विकेट गंवाकर संकट में थी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने सलामी बल्लेबाज शुभम पुंडीर (01) को आउट किया था।

शेष भारत के लिए झारखंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर मोहन (60) ने अर्धशतक लगाया जबकि रविचंद्रन स्मरण (68 रन) भी प्रभावशाली दिखे लेकिन इन पारियों को तीन अंकों के स्कोर में नहीं बदल सके।

लेकिन दिन की दो सबसे बड़ी निराशाओं में शेष भारत के कप्तान पंत (36 गेंद में 10 रन) और उपकप्तान सरफराज (97 गेंद में 45 रन) रहे जिन्हें शुरुआती विकेट गिरने के बाद पारी को संभालना चाहिए था।

सरफराज ने मोहन के साथ 76 रन की साझेदारी जरूर की। वह धीरे-धीरे अपनी पारी बनाने के मूड में दिखे और उन्होंने पांच चौके लगाए। हालांकि, जैसे ही अर्धशतक के करीब पहुंचे, विकेट गंवा बैठे।

जहां तक पंत का सवाल है। उन्होंने शुरुआत में सतर्कता बरती और 35 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी संयम खो बैठे और आसान कैच देकर आउट हुए।

मध्यक्रम में स्मरण ने कुछ बेहतरीन शॉट्स के साथ अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई लेकिन दूसरे छोर पर उनके साझेदार खत्म हो गए। केवल आकाश दीप (22) और मुकेश चौधरी (02) ने उनका साथ दिया जिन्होंने क्रमशः आठवें और नौवें विकेट के लिए 39 और 43 रन की साझेदारियां कीं।

अंततः स्मरण भी बड़ा ड्राइव खेलने की कोशिश में आउट हो गए।

भाषा नमिता पंत

पंत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा

People also search for:IraniansportSport Iranian
आप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत

आप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत

01 Oct 2026 | 8:10 pm
फुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला

फुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला

01 Oct 2026 | 7:11 pm
ऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला

ऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला

01 Oct 2026 | 6:32 pm
आईसीसी ने ट्रायल के तौर पर दिन के टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति दी

आईसीसी ने ट्रायल के तौर पर दिन के टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति दी

01 Oct 2026 | 6:26 pm
यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना

यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना

01 Oct 2026 | 6:18 pm
पाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम, सामना मलेशिया से

पाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम, सामना मलेशिया से

01 Oct 2026 | 6:04 pm
भारत के फ्रांसिस और नोबल ने एशियाई खेलों की सेलिंग पुरुष स्किफ में रजत पदक जीता

भारत के फ्रांसिस और नोबल ने एशियाई खेलों की सेलिंग पुरुष स्किफ में रजत पदक जीता

01 Oct 2026 | 6:03 pm
एशियाई खेलों में भारत : सेलिंग और कुश्ती में रजत, क्रिकेट और हॉकी में स्वर्ण पर नजरें

एशियाई खेलों में भारत : सेलिंग और कुश्ती में रजत, क्रिकेट और हॉकी में स्वर्ण पर नजरें

01 Oct 2026 | 6:01 pm