BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 7:22 pmModified: 01 Oct 2026 | 7:22 pm

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच व्यापार समझौता लागू होने के बाद ईएफटीए देशों को कार, भारी पानी और ढलाई के नमूनों जैसी वस्तुओं का निर्यात तेजी से बढ़ा है।

भारत और चार सदस्यीय यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) ने पिछले साल एक अक्टूबर को व्यापार एवं आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) को लागू किया था।

आइसलैंड, लिशटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड इस समूह के सदस्य हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘एक उल्लेखनीय परिणाम यह है कि व्यापार एवं आर्थिक भागीदारी समझौता लागू होने के बाद से भारत का मोटर कार और अन्य मोटर वाहन, भारी पानी तथा ढलाई के नमूनों का निर्यात उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। यह तो अभी शुरुआत है।’’

उन्होंने कहा कि यह समझौता ईएफटीए देशों के साथ भारत के आर्थिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इन देशों ने अगले 15 साल में भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश को बढ़ावा देने और 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने की प्रतिबद्धता जताई है।

गोयल ने कहा कि इससे निवेश बढ़ाने, विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों को मजबूत करने तथा सतत आर्थिक वृद्धि में योगदान देने में मदद मिलेगी।

भाषा रमण अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल

People also search for:EFTAGOYALGoyal EFTA
हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार

हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार

01 Oct 2026 | 8:13 pm
हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा

हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा

01 Oct 2026 | 8:11 pm
कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया

कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया

01 Oct 2026 | 8:07 pm
सीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म

सीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म

01 Oct 2026 | 8:05 pm
बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

01 Oct 2026 | 7:53 pm
मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 7:41 pm
पेट्रोल पंप पर डीजल की बिक्री सीमित करने की किसी को अनुमति नहीं : सरकार

पेट्रोल पंप पर डीजल की बिक्री सीमित करने की किसी को अनुमति नहीं : सरकार

01 Oct 2026 | 7:37 pm