BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 7:16 pmModified: 01 Oct 2026 | 7:16 pm

यरूशलम, एक अक्टूबर (भाषा) इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तेल अवीव जा रहे ‘फ्लाईदुबई’ के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी सह-पायलट के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे। सह पायलट ओमान का नागरिक है।

आसमान में हुई इस घटना में एक भारतीय पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद इजराइल ने विमानन सुरक्षा की समीक्षा तेज कर दी है।

कॉकपिट में बुधवार को हुई इस हिंसक झड़प के बाद 27 बच्चों सहित 174 लोगों को ले जा रहे विमान को तबूक में आपात स्थिति में उतारना पड़ा था। संदिग्ध फिलहाल सऊदी अरब की हिरासत में है।

‘यरूशलम पोस्ट’ ने मंत्री के कार्यालय के बयान के हवाले से बताया कि सुरक्षा कैबिनेट के सदस्य बेन-ग्विर दोपहर बाद होने वाली बैठक में न्याय मंत्रालय और राजनयिक अधिकारियों से संदिग्ध को इजराइल प्रत्यर्पित कराने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करने का आह्वान करेंगे।

उन्होंने बताया कि इजराइल में संदिग्ध से पूछताछ और उस पर मुकदमा चलाने की योजना है।

हालांकि, सऊदी अरब और ओमान का इजराइल के साथ राजनयिक संबंध नहीं है, इससे सीधे प्रत्यर्पण के प्रयास जटिल हो सकते हैं। हादसे के बाद विमान को सउदी अरब में उतारा गयाा था और संदिग्ध वहां हिरासत में है, जो आमान का नगरिक है।

‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ के अनुसार, सऊदी अरब द्वारा प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने की उम्मीद है। इजराइल के यूएई के साथ राजनयिक संबंध हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि नहीं है।

भाषा सुमित रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

01 Oct 2026 | 7:37 pm
यूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की

यूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की

01 Oct 2026 | 7:11 pm
अधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण

अधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण

01 Oct 2026 | 5:45 pm
भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

01 Oct 2026 | 5:06 pm
रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

01 Oct 2026 | 4:49 pm
फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

01 Oct 2026 | 4:30 pm
इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

01 Oct 2026 | 4:13 pm
यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

01 Oct 2026 | 3:50 pm