हैदराबाद हवाईअड्डे पर चार करोड़ रुपये का सोना जब्त

हैदराबाद हवाईअड्डे पर चार करोड़ रुपये का सोना जब्त

हैदराबाद हवाईअड्डे पर चार करोड़ रुपये का सोना जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: October 7, 2022 10:19 pm IST

हैदराबाद, सात अक्टूबर (भाषा) सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दो अलग-अलग घटनाओं में चार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना जब्त किया है।

पहले मामले में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर उन्होंने दुबई से आए एक यात्री को रोका और पाया कि उसने एक एयर-कंप्रेसर में सोना छिपा कर रखा हुआ था, जिसका वजन 4.895 किलोग्राम था और उसकी कीमत 2,57,47,700 रुपये बताई जा रही है।

दूसरे मामले में, सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दुबई से आने वाले दो यात्रियों को रोका और उनके चेक-इन बैगेज में छिपा कर रखी गयीं 2.8 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें जब्त कीं, जिसकी कीमत 1,47,28,000 रुपये बताई गयी है।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में