अच्छी खबर: एक दिन में ठीक हुए 57 हजार से अधिक कोरोना मरीज! 72 फीसदी के करीब हुआ रिकवरी रेट

अच्छी खबर: एक दिन में ठीक हुए 57 हजार से अधिक कोरोना मरीज! 72 फीसदी के करीब हुआ रिकवरी रेट

अच्छी खबर: एक दिन में ठीक हुए 57 हजार से अधिक कोरोना मरीज! 72 फीसदी के करीब हुआ रिकवरी रेट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: August 15, 2020 1:24 pm IST

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए देश भर में करीब 18 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 57,381 मरीजों को छुट्टी मिलने के बाद ठीक होने की दर 71.61 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय के मुताबिक भारत की ‘जांच, संपर्क का पता लगाने और उपचार’ की नीति के मद्देनजर पिछले 24 घंटे में कोविड-19 की 8,68,679 जांच की गयी है।

ये भी पढ़ें: 31 अगस्त तक लागू हुआ संपूर्ण लॉकडाउन, कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच इस…

कुल मिलाकर 2.85 करोड़ से ज्यादा जांच हो चुकी है, मंत्रालय के मुताबिक 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है, साथ ही, 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ठीक होने की दर 50 प्रतिशत से अधिक है। दिल्ली में ठीक होने की दर सर्वाधिक 89.87 प्रतिशत है। इसके बाद तमिलनाडु में 81.62 प्रतिशत, गुजरात में 77.53 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 74.70 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 73.25 प्रतिशत, राजस्थान में 72.84 प्रतिशत, तेलंगाना में 72.72 प्रतिशत और ओडिशा में 71.98 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें: 5 करोड़ महिलाओं को मिले एक रुपये में सैनिटरी पैड, पीएम मोदी की इस य…

मरीजों के ठीक होने और अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 18,08,936 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वर्तमान में संक्रमण के 6,68,220 मामले हैं जो कुल मामलों का 26.45 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा, ‘भारत की मृत्यु दर वैश्विक औसत से नीचे है, वर्तमान में यह 1.94 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने हिंद महासागर में तैनात किए परमाणु बॉम्बर बी-2, न राडार क…

देश में पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना मरीजों की संख्या ने 25 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है, शुक्रवार को कोरोना (Corona) के 65 हजार 002 नए मामले सामने आए, जबकि 996 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। नए केस आने के आने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 25 लाख 26 हजार 192 हो गई है


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com