साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए सरकार ने ‘‘इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉर्पोरेशन’’ बनाया

साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए सरकार ने '‘इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉर्पोरेशन'’ बनाया

साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए सरकार ने ‘‘इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉर्पोरेशन’’ बनाया
Modified Date: July 28, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: July 28, 2026 6:38 pm IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ वास्तविक समय में ‘‘फ्रॉड इंटेलिजेंस’’ और अन्य जानकारी साझा करने के मकसद से ‘‘इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉर्पोरेशन’’ (आईडीपीआईसी) बनाया है।

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए यह नयी संस्था रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ सलाह-मशविरा कर बनाई गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘साइबर वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए, सरकार ने रिजर्व बैंक के साथ मिलकर ‘इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉर्पोरेशन’ बनाया है। यह संस्था कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग और बिग डेटा एनालिटिक्स जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके बैंकों और वित्तीय संस्थानों को धोखाधड़ी ‘इंटेलिजेंस’ और अन्य जानकारी देगी।’’

उन्होंने कहा कि बढ़ते साइबर खतरों से निपटने के लिए सरकार वित्तीय संस्थानों की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के मकसद से वित्तीय क्षेत्र के नियामकों के साथ मिलकर सक्रिय रूप से काम कर रही है।

भाषा राजेश राजेश अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में