3.75 लाख अनियमित शिक्षकों को सरकार की बड़ी सौगात, जल्द लागू होगी ‘सेवा शर्त नियमावली’

3.75 लाख अनियमित शिक्षकों को सरकार की बड़ी सौगात, जल्द लागू होगी 'सेवा शर्त नियमावली'

3.75 लाख अनियमित शिक्षकों को सरकार की बड़ी सौगात, जल्द लागू होगी ‘सेवा शर्त नियमावली’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: December 8, 2019 2:25 am IST

पटना: लंबे समय से सेवा शर्त नियमावली लागू होने का इंतजार कर रहे शिक्षकों को सरकार ने शनिवार को बड़ी सौगात दी है। विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को साधने में लगी नीतीश कुमार सरकार ने प्रदेश में कार्यरत पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली लागू करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही अब नियोजित शिक्षकों को सेवा काल में तीन बार प्रमोशन मिलेगा। इस संबंध में सरकार ने विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।

Read More: स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं देश की बेटियां? संचालिका के पति ने 7वीं की छात्रा से किया रेप

बता दें कि नियमावली में जो प्रावधान किए जा रहे हैं, उनके मुताबिक हर नियोजित शिक्षक को पूरे सेवा काल में तीन प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। वहीं महिला शिक्षकों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश ( की सुविधा मिलेगी। अभी 135 दिनों के मातृत्‍व अवकाश की व्यवस्था है। नियमावली ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के लिए वित्त विभाग, शिक्षा विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग के आला अफसरों की टीम एक्शन में है।

Read More: ऑयल पेंट कंपनी में भीषण आग, ड्रमों में विस्फोट के बाद खाली कराया गया इलाका

तीन सदस्यीय कमेटी का गठन
शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने बताया कि सरकार ने शिक्षकों को चुनाव से पहले तोहफा देने का ऐलान किया है। सरकार ने सेवा शर्त नियमावली लागू करने का फैसला लिया है। इस संबंध में सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। पहले इस नियमावली के तैयार होने के बाद विधि विभाग से सलाह लिया जाएगा। इसके बाद सरकार इस नियमावली को लागू कर सकती है।

Read More: लोकवाणी की 5वीं कड़ी का प्रसारण आज, ‘आदिवासी विकास हमारी आस‘ के मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल जनता से करेंगे संवाद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"