सरकारी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद ही मिलेगी सैलरी, आदेश जारी

सरकारी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद ही मिलेगी सैलरी, आदेश जारी

सरकारी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद ही मिलेगी सैलरी, आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 22, 2021 10:55 am IST

गया। बिहार में 12 हजार से ज्यादा हर दिन मरीज मिल रहे हैं। इस दौरान टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है। वहीं, बिहार के गया जिले में एक अफसर की चिट्ठी की चर्चा भी खूब हो रही है। वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए अफसर ने सैलरी का सहारा लिया है। गया और बेगूसराय कलेक्टर की तरफ से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि अगर सैलरी चाहिए तो कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने होंगे।

read more: राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था पर कार्रवाई के निर्देश, BSP के CSR मद से सहयोग नहीं मिलने …

टीकाकरण से संबंधित साक्ष्य विभाग के सामने प्रस्तुत भी करने होंगे। गया कलेक्टर अभिषेक सिंह की तरफ से यह चिट्ठी 20 अप्रैल को जारी की गई है। इसमें लिखा है कि पहले ही बता दिया गया था कि मार्च की सैलरी चाहिए तो वैक्सीन के दोनों डोज लेने के प्रमाण पत्र विभाग के समक्ष पेश करने होंगे। वैक्सीनेशन के प्रमाण पत्र देने के बाद ही सरकारी कर्मियों की सैलरी जारी की जाएगी।

read more:राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था पर कार्रवाई के निर्देश, BSP के CSR मद से सहयोग नहीं मिलने …

कलेक्टर की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि कुछ लोग वैक्सीन के पहले डोज लेने के बाद ही सैलरी की निकासी कर रहे हैं। ऐसी जानकारी हमें मिली है। यह पूरी तरह से गलत है और आदेश का उल्लंघन है। कलेक्टर ने अपनी चिट्ठी में साफ कर दिया है कि वैक्सीन के दूसरे डोज का प्रमाण पत्र जब कर्मचारी दें, तभी मार्च की सैलरी जारी की जाए।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com