नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) सरकार ने दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास कोष के तहत 6-जी प्रौद्योगिकी के शोध और विकास के लिए 271 करोड़ रुपये की 104 परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। बृहस्पतिवार को संसद को यह जानकारी दी गई।
राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, दूरसंचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार ने मार्च 2023 में भारत 6-जी दृष्टिपत्र जारी किया था।
उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वदेशी नवाचार और भारतीय स्टार्टअप की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत 6-जी मिशन के तहत कई कदम उठाए हैं।
मंत्री ने कहा, ‘‘फरवरी 2026 तक, दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास कोष (टीआईडीएफ) के तहत, 6-जी प्रौद्योगिकी के शोध और विकास के लिए 271 करोड़ रुपये की लागत से 104 परियोजनाओं को मंज़ूरी दी गई है।’’
भाषा राजेश राजेश अविनाश
अविनाश