सरकार को किसानों की मांगें माननी होंगी और ‘काले कानून’ वापस लेने होंगे: राहुल
सरकार को किसानों की मांगें माननी होंगी और ‘काले कानून’ वापस लेने होंगे: राहुल
नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को किसानों की मांगें माननी होंगी और ‘काले कानून’ वापस लेने होंगे।
ये भी पढ़ें- BJP की मंडल मंत्री मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, पार्टी से बाहर…
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए था कि जब-जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है। सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे किसानों को दुनिया की कोई सरकार नहीं रोक सकती।’’
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मोदी सरकार को किसानों की मांगें माननी ही होंगी और काले क़ानून वापस लेने होंगे। ये तो बस शुरुआत है!’’
ये भी पढ़ें- मास्क गले में लटकाने वाले हो जाए अलर्ट, पुलिस दर्ज करेगी FIR, SDM करेंगे निगरानी
उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल होने की अनुमति दे दी गई है और वे बुराड़ी के मैदान में प्रदर्शन कर सकते हैं। इससे पहले हरियाणा में कई स्थानों पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पानी की बौछार और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया।
ये भी पढ़ें- मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान, फसल कटने के बाद नुकसान के लिए कोई व्यवस…

Facebook


