सरकार का बड़ा फैसला, 21 दिनों से आगे नही बढ़ेगा लॉकडाउन, आगे बढ़ाने की खबरों को बताया अफवाह

सरकार का बड़ा फैसला, 21 दिनों से आगे नही बढ़ेगा लॉकडाउन, आगे बढ़ाने की खबरों को बताया अफवाह

सरकार का बड़ा फैसला, 21 दिनों से आगे नही बढ़ेगा लॉकडाउन, आगे बढ़ाने की खबरों को बताया अफवाह
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: March 30, 2020 5:42 am IST

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है, ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके। हालांकि, जिस तरह से कोरोना संक्रमितों की संख्या और मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, उससे ऐसी चर्चा है कि सरकार लॉकडाउन को 21 दिन से आगे भी बढ़ा सकती है। इससे लोग खासे परेशान भी हैं, हालांकि अब सरकार ने साफ किया है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाने वाली बात आधारहीन है।

ये भी पढ़ें:सासन पावर प्लांट में हादसा, कन्वेयर में फंसने से युवक की दर्दनाक मौत, भड़के लोग

लॉकडाउन के दूसरे दिन मोदी सरकार ने राहत पैकेज का ऐलान किया, इसके अगले दिन आरबीआई ने भी ईएमआई और लोन को लेकर कई बड़े ऐलान किए, लेकिन दोनों में ही तीन महीने की बात कॉमन थी। जिस तरह हर योजना को अगले तीन महीने के लिए तैयार किया गया उससे इस बात की संभावनाओं को बल मिलने लगा है कि क्या ये लॉकडाउन का संकट 21 दिनों से बड़ा होने वाला है। हालांकि, सरकार ने इसे महज अफवाह करार दिया है।

ये भी पढ़ें: हजारों कैदियों को दी जाएगी 60 दिन की पैरोल, दो दिन में अंतिम फैसला …

प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो ने सोमवार को इसकी जानकारी दी, PIB ने कहा, ‘लॉकडाउन को आगे बढ़ाने वाली बात अफवाह है और मीडिया रिपोर्ट के आधार पर ये बातें कही जा रही हैं। कैबिनेट सेक्रेटरी ने इन खबरों को खारिज किया है, उनका कहना है कि इन खबरों का कोई आधार नहीं है। केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा ने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की खबरें चौंकाने वाली हैं, हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं है।

ये भी पढ़ें: पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 135 नए मामले, आंकड़ा 1100 के पार,…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कई बार इसका जिक्र किया है कि विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए 21 दिनों तक सोशल डिस्टेंसिंग जारी रखने की बात कही है. इसी वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है.


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com