भाजपा के ‘एजेंट’ बन गए हैं राज्यपाल: सिब्बल

Ads

भाजपा के ‘एजेंट’ बन गए हैं राज्यपाल: सिब्बल

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 07:41 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 07:41 PM IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करने पर बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्यपाल भाजपा के ‘‘एजेंट’’ बन चुके हैं जो उसके हितों को पूरा करने के लिए संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

सिब्बल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘तमिलनाडु के राज्यपाल भाजपा के एजेंट हैं। वह भाजपा के हितों की पूर्ति के लिए संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।’’

निर्दलीय सांसद ने कहा, ‘‘विजय (एकल सबसे बड़ी पार्टी के नेता) को बुलाएं। उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएं।’’

सिब्बल का कहना था कि विजय को सदन में बहुमत साबित करने का मौका मिलना चाहिए और इस बारे में कानून बिल्कुल स्पष्ट है।

तमिलनाडु के राज्यपाल आर्लेकर ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय से कहा कि उनकी पार्टी के पास सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन नहीं है।

लोक भवन ने कहा कि राज्यपाल ने टीवीके अध्यक्ष विजय को बृहस्पतिवार को लोक भवन आमंत्रित किया। बुधवार के बाद दोनों के बीच यह दूसरी बातचीत थी।

भाषा हक

हक नरेश

नरेश