Tamil Nadu Govt News: तमिलनाडु में नया सियासी बवाल! इन दो दलों के गठबंधन से बनी सरकार तो सामूहिक इस्तीफा देंगे TVK के विधायक, दी खुली चेतावनी

Ads

Tamil Nadu Govt News: तमिलनाडु में नया सियासी बवाल! इन दो दलों के गठबंधन से बनी सरकार तो सामूहिक इस्तीफा देंगे TVK के विधायक, दी खुली चेतावनी

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 12:31 AM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 12:31 AM IST

Tamil Nadu Govt News/Image Source: Social Media

HIGHLIGHTS
  • विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया
  • DMK और AIADMK के संभावित गठबंधन की चर्चाओं के बीच TVK विधायकों के सामूहिक इस्तीफे की अटकलें तेज हुईं
  • सरकार बनाने के लिए TVK को 118 विधायकों की जरूरत है, जबकि फिलहाल उसके समर्थन में 112 विधायक बताए जा रहे हैं

Tamil Nadu Govt News: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा 108 सीट जीतकर इतिहास रच दिया है। वही ज्यादा सीटें जीतने के बाद भी उसे सरकार बनाने का न्योता नहीं मिल रहा है। इसी बीच सूत्रों से जानकारी मिल रही है, कि अगर किसी भी तरह राज्य में DMK और AIADMK की सरकार बनी तो TVK के सभी विधायक इस्तीफा देंगे।

TVK की कुल 108 सीट में से विजय दो सीटों पर जीते थे, जिसमें से एक उनको छोड़नी होगी। इस तरह TVK के पास 107 विधायक बचेंगे। कांग्रेस के सभी पांच विधायक भी उनके पक्ष में हैं। इस तरह उनके पास 112 विधायक हैं। लेकिन तमिलनाडु (कुल 234 सीट) में सरकार बनाने के लिए 118 विधायक चाहिए। फिलहाल विजय सरकार बनाने के लिए अन्य क्षेत्रीय दलों से बात कर रहे हैं। इसमें VCK (2 विधायक), लेफ्ट पार्टी (2 विधायक) आदि शामिल हैं।

DMK और AIADMK के गठबंधन की चर्चा
इस बीच खबर आई थी कि स्टालिन की DMK और पलानीस्वामी की AIADMK सरकार बनाने के लिए साथ आ सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो ये विजय के लिए बड़ा झटका होगा।

तमिलनाडु की AIADMK के 28 विधायकों को पुडुचेरी के पूरनकुप्पम के एक निजी रिसॉर्ट में ठहराया गया है। हालांकि, पार्टी की आगे की रणनीति क्या होगी, इस पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। माना ये भी जा रहा है कि ये वो विधायक हैं जो विजय को समर्थन देने के लिए पार्टी तक छोड़ सकते हैं।

गठबंधन की चर्चा पर स्टालिन ने कहा कि DMK 6 महीने तक अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएगी और जनता ने जो बदलाव चुना है, उसे मौका दिया जाना चाहिए। उधर, तमिलनाडु लोक भवन सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने विजय को आश्वासन दिया है कि वे सरकार बनाने का न्योता किसी दूसरी पार्टी को नहीं देंगे। लेकिन टीवीके समर्थित सभी विधायकों के दस्तखत समेत संख्या पत्र पेश करने होंगे।

 

ये भी पढ़ें

तमिलनाडु चुनाव में TVK को कितनी सीटें मिली हैं?

TVK ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव किया है।

TVK को सरकार बनाने में दिक्कत क्यों आ रही है?

तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत होती है, जबकि TVK के पास सहयोगियों सहित फिलहाल 112 विधायक ही हैं।

DMK और AIADMK गठबंधन की चर्चा क्यों हो रही है?

सूत्रों के मुताबिक सरकार गठन को लेकर DMK और AIADMK के साथ आने की चर्चाएं चल रही हैं, जिससे राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।

TVK विधायक इस्तीफा क्यों दे सकते हैं?

सूत्रों का दावा है कि अगर DMK और AIADMK मिलकर सरकार बनाते हैं, तो TVK के विधायक विरोध में सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं।

विजय सरकार बनाने के लिए किन दलों से समर्थन मांग रहे हैं?

TVK अन्य क्षेत्रीय दलों जैसे VCK और वामपंथी पार्टियों से समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है।