सरकार और पुलिस ने मेटा से समाचार पोस्ट हटाने को नहीं कहा: केरल के मंत्री चेन्निथला

सरकार और पुलिस ने मेटा से समाचार पोस्ट हटाने को नहीं कहा: केरल के मंत्री चेन्निथला

सरकार और पुलिस ने मेटा से समाचार पोस्ट हटाने को नहीं कहा: केरल के मंत्री चेन्निथला
Modified Date: August 18, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: August 18, 2026 3:36 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 18 अगस्त (भाषा) केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मंगलवार को कहा कि न तो राज्य सरकार ने और न ही पुलिस ने मेटा से अपने सोशल मीडिया मंचों से किसी खबर या ‘न्यूज कार्ड’ (संक्षिप्त समाचार ग्राफिक्स) को हटाने के लिए कहा है।

चेन्निथला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘उन्होंने इसे खुद ही हटाया है। उनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। न तो पुलिस ने और न ही सरकार ने ऐसा कोई अनुरोध किया था।’

उनकी यह टिप्पणी उन आरोपों के बीच आई है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने राज्य सरकार की आलोचना करने वाली खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया था।

मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि उनके कार्यालय ने मेटा से केवल एक अनुरोध किया था मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ केरल) के आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते को बहाल करने का लेकिन दो महीने बाद भी इसे बहाल नहीं किया गया है।

सतीशन ने यह भी कहा था कि उनके पक्ष में लिखी गई कई पोस्ट को भी सोशल मीडिया से हटा दिया गया है।

उन्होंने कहा था, ‘यदि आपकी रिपोर्ट या ऑनलाइन मीडिया पोस्ट हटाई गई हैं, तो आपको उन्हें बहाल कराने का प्रयास करना चाहिए। सरकार इसमें आपका सहयोग करेगी। जरूरत पड़ने पर सरकार पत्र लिख सकती है। आवश्यकता पड़ने पर मैं खुद मेटा को पत्र लिखकर कह सकता हूं कि मेरी आलोचना करने वाली पोस्ट को न हटाया जाए। मैं इसके लिए तैयार हूं।’

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में