केंद्र सरकार ने राज्यों में आपदा न्यूनीकरण परियोजनाओं के लिए 3,027 करोड़ रुपये को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने राज्यों में आपदा न्यूनीकरण परियोजनाओं के लिए 3,027 करोड़ रुपये को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने राज्यों में आपदा न्यूनीकरण परियोजनाओं के लिए 3,027 करोड़ रुपये को मंजूरी दी
Modified Date: January 30, 2025 / 12:37 am IST
Published Date: January 30, 2025 12:37 am IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति (एचएलसी) ने अनेक राज्यों में आपदा न्यूनीकरण परियोजनाओं के लिए 3,027.86 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

समिति में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और नीति आयोग के उपाध्यक्ष शामिल हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, समिति ने 10 राज्यों के बिजली गिरने की घटनाओं के प्रति संवेदनशील 50 जिलों में शमन परियोजनाओं के प्रस्तावों की समीक्षा की, साथ ही 12 राज्यों के 49 सूखा संभावित जिलों के लिए उत्प्रेरक सहायता की समीक्षा की।

ये 12 राज्य आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश हैं।

भाषा वैभव शोभना

शोभना


लेखक के बारे में