छुट्टी का ऐलान : इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल कॉलेजों में रहेगा अवकाश, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

छुट्टी का ऐलान : इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर! Govt declared holiday on 28th Nov on Guru Teg Bahadur Shaheedi Diwas

छुट्टी का ऐलान : इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल कॉलेजों में रहेगा अवकाश, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: November 23, 2022 10:13 pm IST

लखनऊ : Govt declared holiday on 28th Nov  योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर सरकारी अवकाश का ऐलान किया है। सरकार ने पहले 24 नवंबर को छुट्टी दी थी, लेकिन अब इसमें बदलाव करके 28 नवंबर कर दिया है। इसके लिए यूपी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें स्कूल से लेकर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Read More : खेत में काम कर रहे पति को पहले बनाया बंधक, फिर 6 दरिंदे बारी-बारी से पत्नी के साथ करते रहे दुष्कर्म 

Govt declared holiday on 28th Nov  सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। इस संदर्भ में सभी प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्ष, जिलाधिकारी, प्रमुख सचिव विधान सभा, सूचना और जनसंपर्क विभाग को भेज दिया गया है। तारीख में यह बदलाव लखनऊ के श्री गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर साहिब जी, सिंघा वाली गली, यहियागंज की सिफारिश के आधार पर किया गया है। कार्यकारी आदेश के तहत जिलाधिकारी स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित कर सकते हैं।

Read More : लोक शिक्षण संचालनायल का आदेश! कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा रद्द, सामने आई ये वजह 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सिखों के दस गुरुओं में से नौवें गुरु तेग बहादुर जी की पुण्यतिथि 28 नवंबर को मनाई जाएगी। गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस को शहीदी दिवस के रूप में भी जाना जाता है। गुरु तेग बहादुर जी उस समय धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थक थे, जब लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। उन्हें मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर दिल्ली में वर्ष 1675 में उनकी हत्या कर दी गई थी। दिल्ली का मशहूर गुरुद्वारा शीश गंज साहिब जहां है, उसी स्थान पर उनकी हत्या की गई थी।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।