सरकार ने रेलवे को दो हिस्सों में बांटा, एक प्रचार और दूसरा आम लोगों के लिए: कांग्रेस सांसद सेंथिल

Ads

सरकार ने रेलवे को दो हिस्सों में बांटा, एक प्रचार और दूसरा आम लोगों के लिए: कांग्रेस सांसद सेंथिल

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 04:40 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 04:40 PM IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने रेलवे को दो हिस्सों में बांट दिया है जिसमें एक अधिक किराये वाली ट्रेन चलाने तथा प्रचार के लिए है और दूसरा आम लोगों के लिए है जिन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि सरकार को आम लोगों के लिए रेलवे पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

सेंथिल ने कहा, ‘‘इस सरकार ने दो रेलवे का निर्माण कर दिया है। एक रेलवे को हम देखते हैं कि नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाती है और खूब प्रचार होता है। दूसरा रेलवे वो है, जिसमें आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।’’

उनका कहना था कि ‘‘आम लोगों से जुड़े रेलवे पर’’ ध्यान देने की जरूरत है।

सेंथिल ने दावा किया कि अमृत भारत परियोजना की खूब बात होती है, लेकिन तमिलनाडु में स्टेशनों पर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ बजट आवंटन की बात होती है, लेकिन क्रियान्वयन की बात नहीं होती।’’

चर्चा में भाग लेते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मंद्र यादव ने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की घोषणाओं का मुकाबला कोई पहले भी नहीं कर पाया और आगे कर भी नहीं पाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के रेलवे बजट को लगातार कम किया जा रहा है।

माकपा नेता अमरा राम ने कहा कि सीकर की जनता और खाटू श्याज जी के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए ट्रेन चलाई जाए।

भाषा हक

हक वैभव

वैभव