दिल्ली मास्टर प्लान 2047 को लागू करने के लिए सरकार के पास राजनीतिक इच्छाशक्ति है: मंत्री सूद
दिल्ली मास्टर प्लान 2047 को लागू करने के लिए सरकार के पास राजनीतिक इच्छाशक्ति है: मंत्री सूद
नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को दावा किया कि पूर्व में शहर के मास्टर प्लान में देरी हुई, लेकिन मौजूदा सरकार के पास नए अधिसूचित दिल्ली के मास्टर प्लान (एमपीडी) 2047 को लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति और स्पष्ट दृष्टि है।
सूद ने कहा कि केंद्र, केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार – तीनों ही पक्ष बृहस्पतिवार को जारी किए गए मास्टर प्लान को लागू करने को लेकर गंभीर हैं।
सूद ने कहा, ‘‘दिल्ली में भीड़-भाड़ को कम करने के मुद्दे पर कई साल से चर्चा होती रही है लेकिन दिल्ली में जमीन सीमित है। यह योजना नए रास्ते खोलती है। इससे दिल्ली में अधिक संख्या में और बड़े मकान के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। कुल 2,000 वर्ग मीटर जमीन को साथ लाकर नए विकास का कार्य संभव हो पाएगा।’’
मंत्री ने कहा कि यातायात-केंद्रित विकास मास्टर प्लान का एक अहम हिस्सा है और यह प्रदूषण एवं आवाजाही से जुड़ी चुनौतियों का समाधान देगा।
भाषा सुरभि पवनेश
पवनेश

Facebook


