अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर सरकार बातचीत कर रही : जितिन प्रसाद

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर सरकार बातचीत कर रही : जितिन प्रसाद

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर सरकार बातचीत कर रही : जितिन प्रसाद
Modified Date: July 21, 2026 / 09:35 pm IST
Published Date: July 21, 2026 9:35 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह व्यापार समझौते को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत कर रही है।

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि भारत और अमेरिका ने 2 फरवरी 2026 को व्यापार समझौते की घोषणा की थी और इसके लिए 7 फरवरी को संयुक्त बयान जारी किया गया था।

सात फरवरी को अमेरिका द्वारा कुछ भारतीय निर्यात पर लगाया गया 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क हटा दिया गया था। यह शुल्क अमेरिका ने भारत द्वारा रूस से तेल आयात करने का हवाला देते हुए लगाया था।

इसके बाद, 20 फरवरी को अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के एक फैसले में ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए व्यापक टैरिफ (शुल्क) को अमान्य कर दिया गया, जिसके बाद पारस्परिक शुल्क लागू नहीं रहे।

हालांकि, अमेरिका सरकार ने अमेरिकी व्यापार अधिनियम 1974 की धारा 122 के तहत 24 फरवरी से 150 दिन के लिए सभी देशों के कुछ उत्पादों पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने के लिए शासकीय आदेश जारी किए हैं।

प्रसाद ने कहा, ‘‘(भारत) सरकार सभी घटनाक्रमों का अध्ययन कर रही और अमेरिका सरकार के साथ बातचीत कर रही है।’’

भाषा

सुभाष अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में