Ban on FDC medicines: जान भी ले सकती है ये कॉम्बिनेशन दवाएं!.. मोदी सरकार ने तत्काल लगाई खरीद-बिक्री पर रोक, कही आप भी तो नहीं कर रहें इस्तेमाल? देखें लिस्ट
Govt of India 16 Fixed Dose combos over safety concerns: केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य जोखिम और वैज्ञानिक आधार की कमी बताते हुए 16 FDC दवाओं पर प्रतिबंध लगाया।
Govt of India 16 Fixed Dose combos over safety concerns || Image- AI Generated File
- केंद्र ने 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं पर तत्काल प्रतिबंध लगाया।
- वैज्ञानिक आधार और चिकित्सीय औचित्य की कमी बताई गई।
- अमोक्सिसिलिन और एलोवेरा युक्त कई दवाएं प्रतिबंधित सूची में शामिल।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मानव उपयोग के लिए 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन को प्रतिबंधित दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इन दवाओं का इस्तेमाल लोगों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। (Govt of India Banned on FDC medicines) स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन दवाओं में शामिल अलग-अलग एलिमेंट्स को एक निश्चित मात्रा में मिलाकर बनाई गई दवाओं के पॉजिटिव असर और जरूरत का कोई साइंटिफिक आधार नहीं मिला है। यही वजह है कि, इन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
STORY | Centre bans 16 fixed-dose drug combinations citing public health concerns
The Centre has prohibited the manufacture, sale and distribution of 16 fixed-dose combination (FDC) drugs, saying they lack “therapeutic justification” and their continued use was not considered… https://t.co/Uxk57C1GLl
— Press Trust of India (@PTI_News) June 20, 2026
एंटीबायोटिक और एलोवेरा आधारित दवाएं भी शामिल
प्रतिबंधित दवाओं की सूची में कुछ एंटीबायोटिक संयोजन भी शामिल हैं। इनमें Amoxicillin + Serratiopeptidase और Amoxicillin + Serratiopeptidase + Lactobacillus Sporogenes जैसे कॉम्बिनेशन प्रमुख हैं। इनका उपयोग आमतौर बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज में किया जाता था। इसके अलावा लिस्ट में एलोवेरा बेस्ड 10 दवा संयोजन भी शामिल हैं। अमूमन ये दवाएं बिना डॉक्टर के पर्चे के मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध रहती थीं।
विशेषज्ञ समिति ने बताया था ‘बेतुका’
मंत्रालय के अनुसार विशेषज्ञ समिति द्वारा 2021 में इन दवाओं को रिव्यू किया गया था। बाद में इस मामले को ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) के पास भेजा गया। बोर्ड ने भी इन दवा संयोजनों को “अतार्किक” मानते हुए उन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। (Govt of India Banned on FDC medicines) DTAB की उपसमिति ने दवा कंपनियों को अपना पक्ष रखने और साइंटिफिक डाटा पेश करने का मौक़ा भी दिया था। सभी डॉक्युमेंट्स और दावों की जांच के बाद कमेटी ने इन दवाओं पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश को बरकरार रखा।
एक साल में 50 से ज्यादा दवाओं पर कार्रवाई
स्वास्थ्य मंत्रालय पिछले एक वर्ष से ऐसे दवा संयोजनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंत्रालय के मुताबैक पिछले 12 महीनों में 50 से अधिक “अतार्किक” दवा संयोजनों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इससे पहले इसी वर्ष फरवरी में 29 विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट संयोजनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
क्यों लगाया गया प्रतिबंध?
मंत्रालय का कहना है कि जिन दवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें शामिल दवा तत्वों को एक साथ देने से कोई मेडिकल फायदा साबित नहीं हुआ है। (Govt of India Banned on FDC medicines) उल्टा, ऐसे संयोजन मरीजों के स्वास्थ्य पर गलत असर डाल सकते हैं। फिलहाल इनका निर्माण, बिक्री और वितरण रोकने का फैसला लिया गया है।
प्रतिबंधित (Banned) FDCs की सूची
| क्र.सं. | संयोजन (FDC) |
|---|---|
| 1 | एसीटाइल सैलिसिलिक एसिड (Acetyl Salicylic Acid) + एथोहेप्टाजीन (Ethoheptazine) |
| 2 | एमोक्सिसिलिन (Amoxicillin) + सेराटियोपेप्टिडेज (Serratiopeptidase) + लैक्टोबैसिलस स्पोरोजेन्स (Lactobacillus Sporogenes) |
| 3 | डाइसाइक्लोमाइन (Dicyclomine) + पैरासिटामोल (Paracetamol) + क्लिडिनियम ब्रोमाइड (Clidinium Bromide) + क्लोरडायजेपॉक्साइड (Chlordiazepoxide) |
| 4 | एमोक्सिसिलिन (Amoxicillin) + सेराटियोपेप्टिडेज (Serratiopeptidase) |
| 5 | एलो एक्सट्रैक्ट (Aloe Extract) + एलैंटोइन (Allantoin) + अल्फा टोकोफेरोल एसीटेट (Alpha Tocopherol Acetate) + डी-पैंथेनॉल (D-Panthenol) + विटामिन A |
| 6 | एलो वेरा (Aloe Vera) + जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) + व्हीट जर्म ऑयल (Wheat Germ Oil) + टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) |
| 7 | एलो एक्सट्रैक्ट (Aloe Extract) + विटामिन E + डाइमेथिकोन (Dimethicone) + ग्लिसरीन (Glycerine) |
| 8 | एलो वेरा (Aloe Vera) + जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) + विटामिन E |
| 9 | एलो वेरा (Aloe Vera) + ऑरेंज ऑयल (Orange Oil) |
| 10 | एलो वेरा (Aloe Vera) + विटामिन E + हर्बल प्रिपरेशन (Herbal Preparation) |
| 11 | एलो वेरा (Aloe Vera) + टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) |
| 12 | एलो वेरा (Aloe Vera) + विटामिन E + टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) |
| 13 | एलो वेरा (Aloe Vera) + व्हीट जर्म ऑयल (Wheat Germ Oil) + टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) |
| 14 | एलो वेरा (Aloe Vera) + जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) + ऑलिव ऑयल (Olive Oil) + विटामिन E |
| 15 | एलो वेरा (Aloe Vera) + विटामिन E + ऑलिव ऑयल (Olive Oil) |
| 16 | एलो वेरा (Aloe Vera) + ऑलिव ऑयल (Olive Oil) |
इन्हें भी पढ़ें:
इबोला से निपटने और टीका विकसित करने के लिए अफ्रीका को अपने संसाधन लगाने होंगे: अफ्रीका सीडीसी प्रमुख
गोवा सरकार ने मच्छरों को भगाने के लिए अनधिकृत फॉगिंग पर प्रतिबंध लगाया
वीएमसी ने नीलामी के लिए तृणमूल सांसद पठान के कब्जे वाले भूखंड की कीमत तय की
अनंत अंबानी ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया, मोहन भागवत से मिले
पिछले डेढ साल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 30 शिशुओं को बेचा गया: दिल्ली पुलिस की जांच

Facebook


