वीएमसी ने नीलामी के लिए तृणमूल सांसद पठान के कब्जे वाले भूखंड की कीमत तय की

वीएमसी ने नीलामी के लिए तृणमूल सांसद पठान के कब्जे वाले भूखंड की कीमत तय की

वीएमसी ने नीलामी के लिए तृणमूल सांसद पठान के कब्जे वाले भूखंड की कीमत तय की
Modified Date: June 20, 2026 / 12:56 am IST
Published Date: June 20, 2026 12:56 am IST

वडोदरा, 19 जून (भाषा) वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान के अवैध कब्जे वाली 978 वर्ग मीटर जमीन की कीमत 2.10 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नगर निकाय की स्थायी समिति ने अपने सात भूखंडों के मूल्यांकन के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी के कब्जे वाला भूखंड टंडालजा इलाके में स्थित है।

नगर निगम सचिव चिंतन देसाई ने कहा, ‘निकाय अगर नीलामी के जरिए कोई भूखंड बेचना चाहता है तो वह सबसे पहले उस भूखंड की कीमत तय करता है। इन भूखंड की नीलामी की जाएगी या नहीं, यह बाद में तय किया जाएगा।’

वीएमसी के एक प्रस्ताव पर पठान ने 2012 में वह भूखंड अपने कब्जे में ले लिया था। हालांकि, जब यह प्रस्ताव राज्य सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया तो उसे अस्वीकार कर दिया गया। इसके बावजूद, 2012 से उस भूमि पर पठान का कब्जा है।

वर्ष 2024 में तृणमूल सांसद चुने जाने के बाद वीएमसी ने उन्हें जमीन खाली करने का नोटिस भेजा, जिसे उन्होंने गुजरात उच्च न्यायालय में चुनौती दी। अदालत ने जमीन के आवंटन के लिए उनकी अर्जी को खारिज करने के गुजरात सरकार के फैसले को सही ठहराया।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में