अनंत अंबानी ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया, मोहन भागवत से मिले
अनंत अंबानी ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया, मोहन भागवत से मिले
नागपुर, 19 जून (भाषा) उद्योगपति अनंत अंबानी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय का दौरा किया और संगठन प्रमुख मोहन भागवत से भेंट की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, अंबानी ने शहर के महल इलाके में स्थित आरएसएस मुख्यालय के साथ ही रेशिमबाग इलाके में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर का भी दौरा किया।
यह आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का स्मारक है।
इससे पहले दिन में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया और भागवत से मुलाकात की।
सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर में थे, जहां उन्होंने एक आयुध कारखाने में 10 हजार टन की ‘एल्युमिनियम एक्सट्रूज़न प्रेस’ के लिए भूमि पूजन किया।
भाषा अविनाश शफीक
शफीक

Facebook


