सरकार ने ‘अग्निपथ’ योजना की आड़ में डेढ़ लाख युवाओं का भविष्य बर्बाद किया: कांग्रेस

Ads

सरकार ने 'अग्निपथ' योजना की आड़ में डेढ़ लाख युवाओं का भविष्य बर्बाद किया: कांग्रेस

  •  
  • Publish Date - January 11, 2024 / 10:27 PM IST,
    Updated On - January 11, 2024 / 10:27 PM IST

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) कांग्रेस के ‘पूर्व सैनिक विभाग’ प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ‘अग्निपथ’ योजना की आड़ में देश के करीब डेढ़ लाख युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।

विभाग के अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी ने यह दावा भी किया कि सेवा की विभिन्न भर्तियों में चयनित हुए इन युवाओं को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है।

इस विषय को लेकर चौधरी के नेतृत्व मे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

चौधरी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ है और सरकार से मांग करती है कि इन युवाओं को तुरंत नियुक्ति दी जाए।’

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं के भविष्य के बर्बाद किया है।

भाषा हक सुरेश

सुरेश