दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता बिगड़ने पर ग्रैप-1 पाबंदियां लगाई गईं

Ads

दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता बिगड़ने पर ग्रैप-1 पाबंदियां लगाई गईं

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 07:30 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 07:30 PM IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच जाने पर बृहस्पतिवार को चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (ग्रैप) के तहत पहले चरण के उपाय लागू किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली के एक्यूआई में वृद्धि का रुख दिख रहा है और आज यह 226 (‘खराब’ श्रेणी) दर्ज किया गया। इसके अलावा आईएमडी और आईआईटीएम ने भी एक्यूआई के अगले दो दिनों में ‘खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान लगाया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में सीएक्यूएम की उप-समिति ने पूरे एनसीआर में मौजूदा जीआरएपी के प्रथम चरण (‘खराब’ वायु गुणवत्ता) के तहत सभी कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया है।’’

भाषा राजकुमार सुरेश

सुरेश